यात्रा के लिए 500 मीटर का एक अलग मार्ग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। गोविंद धाम में घोड़ा पड़ाव का कार्य भी शुरू हो चुका है। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया गया है। गांव पुलना जहां से पैदल यात्रा शुरू होती है।
10 किलोमीटर के ट्रैक पर भ्यूंडार गांव में 165 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार हो चुका है व दोनों तरफ का मार्ग भी तैयार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलना से गोविंद धाम तक के ट्रैक पर 10 रेन शेल्टर शेड बेंच लगाकर यात्रियों के बैठने के लिए तैयार किए गए हैं।