फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल 4500 में हेलीकॉप्टर से जाइए केदारनाथ

Wed, 21 May 2014 05:39 PM IST
अमर उजाला, रूद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवा शुरू होने से जरुरतमंद श्रद्धालुओं को राहत मिली है। श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं और बाबा का दर्शन कर तुरंत लौट रहे हैं।
विज्ञापन


केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एवीएशन कंपनियों के ऑफिस में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है।  

डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एवीएशन) के निरीक्षण के बाद फिलहाल उत्तराखंड शासन ने गत 20 मई को पवन हंस, आर्यन एवीएशन, यूटी एअर और हेली हिमालय को हवाई सेवा की अनुमति दे दी है।

आर्यन एवीएशन मस्ता, पवन हंस व यूटीएअर फाटा और हेली हिमालय एवीएशन शेरसी से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर चुके हैं।

बेहद कम रखा गया है किराया

केदारनाथ धाम पर जाने वाले यात्रियों के ल‌िए हेलीकॉप्टर का किराया काफी कम रखा गया है। उत्तराखंड शासन द्वारा सभी स्थानों से केदारनाथ आने-जाने का प्रति व्यक्ति किराया 7200 रुपये निर्धारित किया गया है।

इस बार केदारनाथ में भीड़-भाड़ नहीं होने की वजह से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा भी प्रति व्यक्ति 1100 रुपये नहीं लिए जा रहे हैं। पूर्व में वीआईपी गेट से दर्शन कराने पर मंदिर समिति प्राथमिकता शुल्क लेती थी।

आर्यन के प्रबंधक विकास तोमर ने बताया कि केदारनाथ जाने के लिए 4500 रुपये और वहां से आने के लिए 3500 रुपये किराया रखा गया है। यदि यात्री आने-जाने की बुकिंग कराता है, तो 7200 रुपये किराया है।

दूसरी कंपनियों को भी मिल सकती हैं अनुमति

इधर, डीएम डा. राघव लंगर ने बताया कि अभी कुछ और कंपनियों को शासन द्वारा अनुमति दी जानी है। हेलीकॉप्टर उड़ाने के लिए कंपनियों को स्वयं आपस में रोटेशन चार्ट बनाने के निर्देश शासन ने दिए हैं।

केदारनाथ से एक हेलीकॉप्टर उड़ने के कुछ मिनटों बाद दूसरा हेलीकॉप्टर लैंड करता है।
विज्ञापन

12 घंटे का है समय

मंगलवार को अनुमति मिलने के बाद पवन हंस, आर्यन और हेली हिमालया ने केदारनाथ के लिए सेवा शुरू कर दी थी। जबकि यूटी एअर ने बुधवार से सेवा शुरू की।

कंपनियां सुबह छह से शाम छह बजे तक रोटेशन में हेलीकॉप्टर उड़ा रही हैं। बुधवार दोपहर दो बजे करीब कुछ देर धाम में बारिश होने पर हेलीकॉप्टर उड़ नहीं पाए लेकिन बारिश रुकने पर दोबारा सेवा शुरू हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें