फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में मौसम खराब, उड़ान नहीं भरेंगे हेलीकॉप्टर

Thu, 11 May 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर एक बजे से केदारघाटी व धाम में हो रही बारिश व छाई धुंध के कारण हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन बंद पड़ा है। इस दौरान सैकड़ों यात्री हेलीपैड व अन्य स्थानों पर ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रात: 6 बजे से केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी, नारायणकोटी, मैखंडा, फाटा आदि हेलीपैड से 11 कंपनियों के हेलीकॉप्टर से अपनी उड़ान शुरू की। दोपहर बाद 1 बजे तक सेवा सुचारू चलती रही।

लेकिन इसके बाद केदारघाटी में अचानक छाए घने बादल व बारिश से के बीच धुंध से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। पिछले चार घंटे से यात्री मौसम के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक केदारघाटी में घनी धुंध छाई हुई है। हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने के बाद से बीते तीन दिनों में 2707 यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंच चुके हैं।

इधर, हेलीकॉप्टर सेवा के सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि डीजीसीए द्वारा 11 कंपनियों को हेलीकॉप्टर संचालन की अनुमति मिल चुकी है। शेष तीन कंपनियों द्वारा भी अगले दो-तीन दिन में सेवा शुरू करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें