केदारनाथ धाम के लिए 'हवाई टैक्सी' की सुविधा को डीजीसीए ने क्लियरेंस दे दी है। डीजीसीए की अनुमति के बाद अधिकतम बुधवार से धाम के लिए हेली टैक्सी की सेवा शुरू हो जाएगी।
उम्मीद है कि मंगलवार को भी कुछ कंपनियां सेवाएं शुरू कर देंगी। सरकार ने केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग, फाटा, गुप्तकाशी से हेली टैक्सी का किराया 75 सौ रुपए से घटाकर सात हजार कर दिया है। इसके अलावा देहरादून से चार्टर हेलीकॉप्टर सेवाओं की अनुमति भी उड्डयन को दे दी गई है।
डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन) ने केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयार सुविधाओं का तकनीकी निरीक्षण कर लिया है। डीजीसीए हेलीपैड और हेलीकॉप्टरों के अलावा निर्धारित हवाई रूट पर अपनी अनुमति देता है।