केदारनाथ में हवाई उड़ान भरते वक्त खराब हुआ हेलीकॉप्टर
- फोटो : amarujala
एमआई-26 हेलीपैड पर उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर में खराबी आ गई। करीब दो मीटर उपर उठते ही इसमें सायरन जैसी तेज आवाज के साथ चिंगारी उठने लगी। इससे यात्री घबरा गए।
बृहस्पतिवार 18 मई सुबह 7.45 बजे केदारनाथ से इंडोकॉप्टर कंपनी के हेलीकॉप्टर ने 6 यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी (मस्ता) के लिए उड़ान भरी। करीब दो मीटर ऊपर उठते ही हेलीकॉप्टर के अंदर से तेज आवाज के साथ चिंगारियां उठने लगीं। इससे पायलट भी सकते में आ गया।
वहीं, इसमें सवर छह यात्री भी घबरा गए। ऐसे में पायलट ने तुरंत हेलीकॉप्टर को लैंड कर दिया। हेलीपैड पर मौजूद कंपनी कर्मचारियों ने तप्तरता से सभी यात्रियों को बाहर निकाला।