फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर हादसे से बाल-बाल बचा, पांच मंत्री थे सवार

Sun, 01 Nov 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर/गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के गैरसैंण में सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में भाग लेने जा रहे प्रदेश के पांच वरिष्ठ मंत्रियों का एयर क्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा। यह पांच सीटर एयर क्राफ्ट रविवार दोपहर डेढ़ बजे गौचर हवाई पट्टी पर लैंड कर रहा था तभी अचानक हवाई पट्टी के बीचों बीच गाय दौड़ने लगी।
विज्ञापन


पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लैंडिंग रोक दी और सुरक्षा कर्मियों द्वारा गाय को हटा दिए जाने के बाद ही एयर क्राफ्ट को सुरक्षित उतारा।

एयर क्राफ्ट में वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, राजस्व मंत्री यशपाल आर्य, कृषि मंत्री डॉ. हरक सिंह, खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल और श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल सवार थे।

कृषि मंत्री डॉ. हरक सिंह ने सकुशल उतरने के बाद मौजूद सुरक्षा कर्मियों से नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

15 मिनट तक हवा में चक्कर काटता रहा कॉप्टर

वर‌िष्ठ मंत्री इंद‌िरा हृदयेश- फाइल फोटो

कृषि मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के निजी सहायक विनोद रावत ने बताया कि जब एयर क्राफ्ट उतरने वाला था, उस समय हवाई पट्टी पर तीन गायें मौजूद थीं। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लैंडिंग नहीं की और करीब पंद्रह मिनट तक क्राफ्ट हवा में ही चक्कर काटता रहा।

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सुरक्षा में चूक रही है तो दिखवाया जाएगा। गौचर हवाई पट्टी का क्षेत्र बड़ा होने से भी गायें वहां तक आ गई होंगी।

बोली मंत्री
जैसे ही एयर क्राफ्ट उतरने लगा तो पट्टी पर गायें आ गई। पायलट सूझबूझ का परिचय देते हुए लैंडिंग न कर क्राफ्ट को हवा में ही घुमाता रहा। पुलिस प्रशासन की सुरक्षा में यह बड़ी चूक थी। पट्टी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हिदायत दी गई कि आगे से ऐसी चूक न होने पाए।
-डॉ. इंदिरा हृदयेश, वित्त मंत्री, उत्तराखंड सरकार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें