फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारधाम की उड़ान भर रहा इकलौता हेलीकॉप्टर भी ठप

Fri, 31 Jul 2015 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा ठप होने से धाम के लिए हेलीकॉप्टर से बुकिंग कराने वाले 150 से अधिक यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन


तीन दिन से खड़ा हेलीकॉप्टर
जुलाई माह के दूसरे सप्ताह से केदारनाथ के लिए एकमात्र कंपनी अपनी हवाई सेवा संचालित कर रही है। बुधवार से कंपनी का हेलीकॉप्टर भी हेलीपैड पर खड़ा है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि तकनीकी खराबी से उड़ान नहीं हो पा रही है। एक-दो दिन में कंपनी का इंजीनियर दिल्ली से उपकरण लेकर यहां पहुंचेगा।

दूसरी तरफ हेलीकॉप्टर सेवा के सहायक नोडल अधिकारी सोमनाथ पोश्ती ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा के बाधित होने से यात्रा प्रभावित हुई है। पिछले तीन दिनों में 150 से अधिक बुकिंग हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही हेलीकॉप्टर भर रहा उड़ान
केदारनाथ धाम के 24 अप्रैल को कपाट खुलने के सात दिन बाद 30 अप्रैल से धाम के लिए 10 कंपनियों ने अपनी हवाई सेवा शुरू की थी।

जून दूसरे सप्ताह तक आठ कंपनियां लौट गई थी। जबकि 26 जून के बाद दो कंपनियों ने ही अपनी सेवा जारी रखी। 22 दिन से एक ही हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए हवाई सेवा संचालित हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें