फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पर मौसम मेहरबान, केदार-बदरीधाम में बर्फबारी

Sun, 31 Jan 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को तड़के से ही उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में बादलों का पहरा है। जहां एक ओर कई पहाड़ी इलाकों में बारिश की फुहारें पड़ रही हैं तो वही केदारनाथ, बदरीनाथ, औली समेत ऊंची चोटियों पर हिमपात जारी है। इससे मौसम बेहद ठंडा हो गया है।
विज्ञापन


उधर, उत्तराखंड के चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार तड़के से बर्फबारी हो रही, जिस कारण मैदानी क्षेत्र शीतलहर के प्रकोप में है। बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड, हनुमानचट्टी, औली और गोरसों बुग्याल में बर्फबारी हो रही है।

मौसम विभाग ने पहले ही आशंका जताई थी कि उत्तराखंड में शुक्रवार से आगामी 48 घंटे मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे पांच जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की थी।
विज्ञापन


मैदानी इलाकों खासकर देहरादून और हरिद्वार में ओले पड़ने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश, बादल और बर्फबारी के चलते तापमान में भी बड़ी गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

प्रदेशभर में बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहा। दिन में धूप खिलने से गर्मी का अहसास तो हुआ लेकिन शाम ढलने तक बादलों ने दस्तक दे दी। राजधानी सहित प्रदेशभर में बादल और हल्की हवाओं के बीच मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन

इन जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा देहरादून व हरिद्वार में अगले 48 घंटे बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी।

मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि राजधानी में भी दिनभर बादल छाये रहेंगे। कुछ जगहों पर एक या दो दौर की बारिश हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें