फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपुर जिला पंचायत सदस्य पद पर सुनील बने विजेता

Sat, 30 Jan 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पद पर सुनील पुंडीर ने 1358 मतों से जीत हासिल की है। देरशाम कलेक्ट्रेट में निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव परिणाम घोषित किया। मतगणना शनिवार को विकासनगर विकासखंड में कराई गई थी।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने बताया कि विजयी प्रत्याशी सुनील पुंडीर को 3,886 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश बलूनी ने 2,528 मत हासिल किए। नफीसुद्दीन 1,556 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

दिलशाद को 1,294, याकूब खान को 1,046, विरेंद्र सिंह को 702, रामकुमार सैनी को 638 और विरेंद्र सिंह को 89 मत मिले। कुल 16,109 मतदाताओं में से 11,739 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें से 230 मत निरस्त कर दिए गए, जबकि एक टेंडर वोट था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय में हुई वोटों की गिनती

विकासनगर सुबह आठ बजे निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रताप शाह और सहायक निर्वाचन अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर एनएस डांगी की मौजूदगी में ब्लपॉक सभागार स्थित स्ट्रांग रूम को खोला गया। जिसके बाद ब्लॉक सभागार में लगाई गई सात टेबल में मतों की गिनती शुरू हुई। 40 कर्मचारियों को मतगणना में लगाया गया। मतों की गिनती पांच चरणों में हुई।

सभी राउंड में सुनील पुंडीर बढ़त बनाए रहे। कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना के चलते ब्लाक मुख्यालय में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सीडीओ आलोक कुमार पांडेय ने भी मतगणना का जायजा लिया। मतगणना करीब तीन बजे तक चली। इस दौरान एसपी देहात टीडी बैला, सीओ स्वप्न किशोर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान भी मौजूद रहे।

पुंडीर के समर्थक हुए मायूस
ब्लॉक मुख्यालय में परिणाम घोषित नहीं होने से विजयी उम्मीदवार सुनील पुंडीर के समर्थक मायूस दिखे। उन्होंने जीत के बाद जश्न और जुलूस की तैयारी की थी। उनके समर्थक ढोल और दमाऊ के साथ ब्लॉक परिसर के बाहर परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे थे।

हालांकि जीत सुनिश्चित होने पर समर्थकों ने सुनील को कंधे में उठाकर मालाओं से लाद दिया। कुछ देर बाद वह जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें