फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! पांच दिन 6 जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, ओलावृष्टि बढ़ाएगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Sat, 16 Feb 2019 07:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain in dehradun
विज्ञापन

उत्तराखंड में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। 18 से 21 फरवरी तक प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। 18 फरवरी से जहां भारी बारिश होगी, वहीं 21 को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने का अनुमान है।

विज्ञापन


मौैसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज से प्रदेश में बारिश-बर्फबारी काफी कम हो जाएगी। आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन

इसके बाद अगले दो दिन मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। 18 फरवरी से फिर ज्यादातर इलाकों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। विशेषकर देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर में 18 फरवरी से अगले 48 घंटों के दौरान बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 

बुलेटिन के अनुसार 21 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें