शुक्रवार पूरे दिन मीडिया के लोग प्रशासन के अधिकारियों से इस बारे में पूछताछ करते रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को भी किसी माध्यम से इस बारे में सूचना मिली।
जानकारी में संशय होने के कारण भट्ट ने शासन स्तर से इस बारे में तहकीकात करवाई तो पता लगा कि भोपाल सिंह किरौला को भी विस्फोट के शिकार हुए सीआरपीएफ के वाहन से श्रीनगर जाना था।
इसी बीच उनकी छुट्टी मंजूर हो गई और एक दिन पहले ही वह घर के लिए रवाना हो गए थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि भोपाल सिंह किरौला दिल्ली पहुंच चुके हैं।