फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: पहाड़ों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल बंद का आदेश पहुंचा नहीं, लौटे बच्चे

Mon, 04 Aug 2025 08:25 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

उत्तराखंड में आज भारी बारिश को देखते हुए स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गएष, लेकिन आदेश स्कूलों तक पहुंचा ही नहीं। 
विज्ञापन
गदेरे उफान पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज सुबह से भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओेर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया, पांच अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संंभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश होने से परेशानियां बढ़ सकती है। हिदायत देते हुए कहा, आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।

ये भी पढे़ं...रक्षाबंधन समारोह: बोले सीएम धामी- किसी बहन, बेटी को कोई परेशानी हो तो मेरे कार्यालय से करें संपर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून के कई इलाकों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी, बिजली चमकने और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। स्थिति को देखते हुए डीएम ने सभी शासकीय, गैर-शासकीय और निजी स्कूलों में आज सोमवार को छुट्टी घोषित की। लेकिन आदेश स्कूलों तक पहुंचा ही नहीं। ऐसे में बच्चे स्कूल पहुंच गए। जिन्हें बसें घर छोड़ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें