I
I
I
Iबेटे के लिए ऑनलाइन दुल्हन खोजते हुए एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी पिछले दिनों सेक्सटॉर्शन का शिकार हो गए। युवती ने उन्हें बॉयोडाटा भेजकर चैटिंग शुरू की और इस बीच अश्लीलता भरा वीडियो कॉल कर दिया। इसके बाद उन्हें अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। गनीमत है कि उन्होंने युवती को कोई रकम नहीं भेजी और पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने शहर कोतवाली में शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iपीड़ित ने साइबर थाना पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह गत 21 जुलाई को बेटे की शादी के लिए मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर युवती खोज रहे थे। इस दौरान उन्हें सोनिया नाम की युवती ने अपना बॉयोडाटा भेजा। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे का बॉयोडाटा भेजा। सेवानिवृत्त अधिकारी इस युवती से चैटिंग करने लगे। गत 28 जुलाई को शाम पांच बजे उन्हें एक वीडियो कॉल आया। उन्होंने जैसे ही फोन उठाया तो वह चेहरे की पहचान से खुला और वीडियो कॉल शुरू हो गया। वीडियो अश्लील था तो उन्होंने तत्काल फोन काट दिया। इसके बाद कई बार उन्हें फोन किए गए लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
I
I
I
Iयुवती ने उन्हें अश्लील वीडियो भेजा जिसमें उनका चेहरा भी लगा था। इस वीडियो को भेजकर वह उन्हें बार-बार फोन उठाने के लिए कह रही है। सेवानिवृत्त अधिकारी का कहना है कि युवती उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। इससे वह मानसिक तनाव में आ गए हैं। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि साइबर थाने की जांच के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I