फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: तेज बारिश, कड़ाके की ठंड, गर्म कपड़े निकले बाहर, हिम सरोवर में स्नान कर रहे श्रद्धालु

Wed, 04 Jun 2025 11:48 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल

सार

उत्तराखंड में तेज बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कड़ाके की ठंड से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। बावजूद इसके श्रद्धालु हिम सरोवर में आस्था के साथ स्नान कर रहे हैं। 
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ों में हो रही बारिश से कड़ाके ठंड पड़ रही है। जिस कारण लोगों ने गर्म कपड़े भी निकाल दिए। बारिश के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर गढ़वाल में ठंड बढ़ने से लोगों को मजबूरन गर्म कपड़े पहनने पड़े।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि जून महीने में पहली बार ऐसी ठंड महसूस हुई है। बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी से खासा दिक्कत हो रही है। कई जगह बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। वहीं हेमकुंड साहिब में मौसम बिगड़ने से हल्की बर्फबारी हो रही है, जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

 येलो अलर्ट जारी
तापमान में गिरावट के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई है। भारी ठंड में भी श्रद्धालु हिम सरोवर में स्नान कर रहे हैं। इसके बाद वह गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने लायक है। प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli: चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक सहित पांच लोग थे सवार
विज्ञापन


जबकि मैदानी इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो छह जून तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सात व नौ जून तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें