फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी सच साबित हुई। मैदान से लेकर पहाड़ तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ के चलते राजधानी दून व आसपास के इलाकों में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिन में तेज अंधड़ के साथ कई क्षेत्रों में जहां बारिश हुई, वहीं देर रात भी दो बार झमाझम बारिश से मौसम और खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज के चलते राजधानी दून के आसमान में बादल सुबह से ही छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। पहले तो आसमान में काले घने बादल छाए और फिर तेज रफ्तार से हवाएं चलीं। आखिरकार काफी देर बाद तेज हवाओं का दौर थमा तो हल्की बूंदाबांदी शुरू शुरू हो गई। दूसरी ओर दिन में बारिश और तेज हवाओं के गठजोड़ ने मौसम को सुहाना बना दिया, जिससे पिछले कई दिनों से गर्मी झेल रहे शहरियों ने राहत की सांस ली।
हालांकि, बारिश का दौर ज्यादा देर नहीं चला और थोड़ी देर के बाद बारिश थम गई, लेकिन मौसम के बदले मिजाज से पारा काफी नीचे चला गया। परिणामस्वरूप लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। उधर, रात साढ़े आठ बजे के बाद भी अचानक झमाझम बारिश शुरू हुई, जो तकरीबन दस मिनट तक जारी रही। इससे रात का मौसम भी काफी खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

इंसेट---
30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं
राजधानी दून व आसपास के क्षेत्रों में मौसम के बदले मिजाज से 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तेज हवाओं से कुठाल गेट, रायपुर, बसंत विहार, कारगी चौक, सहस्रधारा रोड, सर्वे चौक, राजपुर रोड, जाखन, डालनवाला समेत कई क्षेत्रों में भारी भरकम पेड़ टूट कर बिजली के तारों और कई गाड़ियों पर भी गिर गए। पेड़ और बिजली के पोल पर गिरने से यातायात भी बाधित हो गया। मशक्कत के बाद पेड़ों को हटाकर यातायात को बहाल कराया गया।
इंसेट---
बिजली लाइनें टूटी, जंफर उड़ने से आपूर्ति ठप
राजधानी दून व आसपास के इलाकों में तेज आंधी से जहां भारी-भरकम पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा, वहीं कई पेड़ बिजली की लाइनों पर टूटकर गिरने व जंफर उड़ने से आपूर्ति बाधित हो गई। राजधानी के राजपुर रोड, चकराता रोड, किशननगर, बसंत विहार, जीएमएस रोड, आईएसबीटी, माजरा, पलटन बाजार, डालनवाला, हरिद्वार बाईपास, दिलाराम चौक, दर्शनलाल चौक, सर्वे चौक, राजपुर रोड, कौलागढ़, कारगी चौक, बंजारावाला, माजरा, क्लेमेंटटाउन, नेहरू कालोनी, देहराखास, राजीवनगर, आदर्श विहार, विद्या विहार, ओल्ड नेहरू कालोनी, सर्कुलर रोड, इंदर रोड समेत आधे से अधिक क्षेत्रों में कई जगहों पर बिजली के तारों के टूटने और जंफर उड़ने से आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश और हवाओं का दौर थमने के बाद विभाग ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। कई इलाकों में घंटों आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इंसेट---
धूल के गुहार से शहर पटा, वाहन सवार परेशान
राजधानी दून व आसपास के इलाकों में तेज अंधड़ से जहां भारी भरकम पेड़ों के सड़कों और बिजली के खंभों पर गिरने से बिजली आपूर्ति के साथ ही यातायात बाधित हुआ, वहीं सड़कों पर निकले शहरियों को जबरदस्त धूल के गुबार का भी सामना करना पड़ा। सड़कों पर कार से निकले शहरियों को तो थोड़ी राहत रही, लेकिन दोपहिया वाहन सवारों को जबरदस्त धूल के गुबार का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं से पूरा शहर धूल के गुबार से भर गया। कुछ लोगों को गाड़ियों को सड़क के किनारे खड़ी कर इंतजार करना पड़ा। आखिरकार जब तेज हवाओं का दौर थमा, तब जाकर लोग अपने घरों को पहुंचे।
इंसेट---
तेज हवाओं से आम, लीची को नुकसान
मौसम के बदले मिजाज और तेज हवाओं के साथ बारिश से जहां लोगों ने गर्मी की राहत की सांस ली, वहीं हवाओं ने आम और लीची की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं से आम और लीची के फल टूट कर नीचे गिर गए, जिससे आम व लीची की फसलों को खासा नुकसान हुआ। पिछले दिनों भी तेज अंधड़ ने आम और लीची की फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन

इंसेट---
अधिकतम तापमान- 37 डिग्री
न्यूनतम तापमान - 26 डिग्री
सूर्योदय - 5.22 बजे
सूर्यास्त- 7.05 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें