उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के पहाड़ी इलाकों में सोमवार से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें बंद होने के कई जगहों पर राशन की सप्लाई बंद हो गई है।
पिथौरागढ़ जिले में बारिश के चलते पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने परिवार के साथ बूंदी से धारचूला लौट रहे एक बच्चे की मौत हो गई। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर तवाघाट-सोबला सड़क का 20 मीटर हिस्सा बह गया है।
इसके चलते कैलास मानसरोवर यात्रा पर जा रहे पांचवें दल के शेड्यूल में बदलाव कर उन्हें नारायण आश्रम के स्थान पर पांगला-मांगती होते हुए गाला पड़ाव भेजना पड़ा। सड़क बंद होने से लगातार दो दलों के लिए ऐसी व्यवस्था करनी पड़ी है।
भारी बारिश से कुमाऊं भर में कई जिलों की आंतरिक सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।