फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: कर्णप्रयाग में भारी बारिश ने लोगों के लिए खड़ी की मुश्किल, बनसोली गांव के आठ घरों में आई दरारें

Tue, 10 Sep 2024 12:21 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कर्णप्रयाग में भारी बारिश ने लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। बनसोली गांव के आठ घरों में दरारें आ गई है।
विज्ञापन
 बनसोली गांव के आठ घरों में आई दरारें  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में सोमवार रात्रि की भारी बारिश से ब्लॉक के बनसोली गांव में आठ से अधिक घरों में दरारें आ गई। कई घरों के आंगन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीण कैलाश ने बताया कि भारी बरसात के कारण  गिरीश चन्द्र खंडूड़ी के मकान के आगे का पुस्ता टूट गया। जिससे मकान पर जगह जगह दरारें आने से खतरा बना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में आज मलबे से निकाले चार शव, मृतकों की संख्या हुई पांच, तीन घायल
विज्ञापन

 
वहीं भगवती प्रसाद खंडूरी के मकान के आगे का चौक भी क्षतिग्रस्त हो गया। नरेंद्र खंडूड़ी का मकान के आगे का पुस्ता भी टूट गया है। वहीं दिनेश खंडूड़ी और अरूण खंडूड़ी के आंगन धंस गए। ऐसे में अब ग्रामीणों में डर का माहोल बना है।  ग्रामीण रात को अन्य जगह रहने को मजबूर है। बताया कि सूचना सम्बंधित पटवारी को दे दी गई है। ग्रामीणों ने अन्य जगह विस्थापन की मांग की है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें