फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे मेघ, राजधानी हुई पानी-पानी

Thu, 07 Aug 2014 12:40 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में बुधवार शाम को जोरदार बारिश शुरू हुई जो देर रात तक जारी रही। बारिश से दून पानी-पानी हो गया।
विज्ञापन


वहीं राज्य मौसम केंद्र ने दून समेत उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की आशंका जताई है।

छाए रहेंगे बादल
केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो प्रदेश भर में हल्की से लेकर मध्यम तक वर्षा की संभावना अभी बनी हुई है। कुछ जगह गरज संग बारिश हो सकती है। राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे।

राजधानी में गरज संग वर्षा के आसार राज्य मौसम केंद्र ने जताए हैं। यहां के तापमान में भी कुछ गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान 30, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन


जमकर बरसे बादल
इससे पूर्व दून में बुधवार को लगभग दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। एक-दो बार धूप भी निकली, लेकिन बादलों ने जल्द ही उसे ढक लिया। लेकिन शाम होते-होते मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया और बादलों ने बरसना शुरू हो गया।
विज्ञापन


राजधानी में देर शाम शुरू हुई बारिश देर रात तक चलती रही। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। समाचार लिखे जाने तक बारिश जारी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें