फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाडों पर हो सकती है ज्यादा बारिश

Tue, 23 Jul 2013 10:21 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में मंगलवार को पांच से 30 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना है। पहाड़ पर ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी आदि) में 40 से लेकर 60 मिलीमीटर तक बादल बरस सकते हैं।
विज्ञापन


अधिक बारिश की संभावना
दक्षिणी हिस्से (कुमाऊं) में एक-दो क्षेत्रों में मध्यम से अधिक बारिश की संभावना है। यहां भी बारिश का माप 40 से 60 मिलीमीटर के बीच रह सकता है। राजधानी समेत प्रदेश भर में बादल छाए रहने की संभावना है। उधर, दून में सोमवार को एक-दो जगह बारिश पड़ी, लेकिन अन्य स्थानों पर बादल नहीं बरसे। दोपहर के वक्त धूप रही।

दोपहर बाद बादल छाए रहे और शाम को कई जगह अच्छी बारिश हुई। दून में मंगलवार को भी बारिश पड़ने की संभावना है। एक-दो दौर तेज बारिश के पड़ सकते हैं। तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान 31, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम साढ़े पांच बजे तक कुछ इस तरह बरसी बारिश :
स्थान----बारिश (मिलीमीटर में)
देहरादून-0.5
टिहरी-0.4
मुक्तेश्वर-15.6

अभी जारी रहेगी बारिश
अभी बारिश जारी रहने की संभावना है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश रहेगी। पहाड़ी जिलों में मध्यम बारिश रहने की संभावना है।
-आनंद शर्मा, निदेशक, राज्य मौसम केंद्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें