फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः दो दिन मिलेगी राहत, फिर होगी आफत की बारिश

Mon, 13 Jul 2015 03:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश के लगातार चल रहे सिलसिले के बीच अब मौसम विभाग ने 16 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक चारधाम यात्रा मार्गों से जुड़े क्षेत्रों में खासकर भारी बारिश होने की आशंका है। जबकि आगामी दो दिन आफत की बारिश कम रहेगी। प्रदेशभर में रविवार को भी बारिश जारी रही। हालांकि कहीं भी भारी बारिश का आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन दिनभर लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए।

औसत बारिश के चलते सूबे में रविवार को कहीं भी बारिश ने 100 मिमी का आंकड़ा नहीं छुआ। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। कुछ जगहों पर अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड सहिब से जुड़े इलाकों में 13, 14 और 15 जुलाई को बारिश में कुछ कमी आएगी। 16 जुलाई को यहां भारी बारिश हो सकती है। लिहाजा सभी यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। राजधानी में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

कहां कितनी बारिश (मिमी में)
अल्मोड़ा : 19.6
कौसानी : 12.0
चमोली : 2.0
देहरादून : 26.6
मसूरी : 19
पौड़ी : 10
देवप्रयाग : 6.0
टिहरी : 9.0
हरिद्वार : 12.4
रुड़की : 31
मुक्तेश्वर : 7
नैनीताल : 12.5
पिथौरागढ : 4.8
रुद्रप्रयाग : 2.8
पंतनगर : 31.7
बड़कोट : 40
उत्तरकाशी : 18.4
विज्ञापन

कुमाऊं भर में कई आंतरिक मार्ग अब भी बाधित

कुमाऊं मंडल में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को गूलरभोज में मवेशियों को चराने जंगल गया चरवाहा नाले में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं भिकियासैंण में तीन दोस्तों के साथ रामगंगा नदी में नहाते वक्त शनिवार को बहे दिल्ली निवासी धर्मपाल सिंह का शव घटनास्थल से 10 किमी दूर बरामद हुआ। सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दिए जाने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक के तीनों दोस्तों को छोड़ दिया है।

उधर भारी बारिश की चेतावनी के चलते जिला प्रशासन ने बागेश्वर जिले में सभी शिक्षण संस्थान सोमवार को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। अलबत्ता, शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। मौसम विज्ञानियों ने 15 जुलाई से फिर भारी बारिश की संभावना जताई है।

टनकपुर में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से चल्थी कठौल निवासी साइकिल शंकर सिंह बोहरा (41) गंभीर रूप से घायल हो गया। चंपावत जिले में शनिवार को रिमझिम बारिश हुई। इसके चलते जिले में छह आंतरिक मोटर मार्ग बंद रहे।

वहीं, थल-मुनस्यारी रोड फिर चार घंटे बंद रही। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मानसून काल को देखते हुए धारचूला तहसील मुख्यालय को 150 और मुनस्यारी तहसील मुख्यालय को राहत सामग्री के 100 पैकेट उपलब्ध करा दिए हैं। जिला मुख्यालय में 100 पैकेट रिजर्व में रखे गए हैं।

इस बीच, मुनस्यारी में लिंगुरानी पुल बहने से कई लोग रालम में फंसे थे। इनमें से 25 लोगों को आईटीबीपी जवानों ने 25 लोगों को सुरक्षित लिंगुरानी नाला पार कराया। मिलम के लिए हेलीकॉप्टर रविवार को भी उड़ान नहीं भर सका। लगातार हो रही बारिश से रानीखेत द्वाराहाट में जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।

इधर रविवार को भारी बारिश में गेठिया में एक मकान ढह गया जबकि बेतालघाट में एक गौशाला टूट गई। नैनीताल जिले में 12 आंतरिक मार्ग बंद हैं। पिछले 24 घंटे में नैनीताल में 30.4, हल्द्वानी में 6, रामनगर में 4, कोश्याकुटौली में 3, धारी में 10, बेतालघाट में 7 और कालाढूंगी में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरे नैनीताल जिले में 24 घंटे में लगभग 72.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें