फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जिलों में आज शाम से भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 08 Aug 2016 08:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जिलों में सोमवार शाम से आगामी 48 घंटे भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही, बचे जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। संबंधित विभागों को इसकी सूचना देने के साथ ही लोगों से बचाव की अपील की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून में सोमवार शाम से आगामी 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे।  कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है। सरकार को इसकी सूचना भेज दी गई है। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें