फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल खोलने पर दर्ज होगी FIR

Thu, 31 Aug 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
heavy rain in dehradun
विज्ञापन
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में अगले 48 घंटे और अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश की वजह से सूबे में कई जगहों पर नुकसान भी हो सकता है। इसके लिए मौसम विभाग ने सभी जिलों को एडवाइजरी भी भेज दी है। विभाग ने बृहस्पतिवार को चेतावनी 24 घंटे आगे बढ़ा दी।
विज्ञापन


मौसम विभाग की भारी चेतावनी के बाद हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत ने सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही कहा कि आदेश नहीं मानने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

प्रदेशभर में लगातार बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में दिन में बारिश हुई। कई जगहों पर तेज बारिश की वजह से जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बारिश से पहाड़ में भूस्खलन का खतरा

- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि तेज बारिश की वजह से पहाड़ में कई जगहों पर भूस्खलन का भी खतरा है। उन्होंने बताया कि संबंधित जिलों के जिला प्रशासन को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है। लोगों को भारी बारिश की चेतावनी के बीच सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राजधानी में भी शुक्रवार को एक से दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को राजधानी में करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। बारिश की वजह से सड़कें पानी से लबालब हो गई। बारिश की वजह से आने-जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक घंटे में करीब 42 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग द्वारा जिले में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर नैनीताल के डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने एक सितंबर (शुक्रवार) को जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। डीएम चौधरी ने कहा है कि जो भी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र खुले पाए जायेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें