फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, निकलने वाली हैं बंपर भर्तियां

Thu, 31 Aug 2017 09:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए सुकूनभरी खबर। राज्य सरकार विभिन्न विभागों में तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रही है। इनमें से लगभग 2070 पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं।
विज्ञापन


इनके लिए करीब 80 हजार युवाओं ने आवेदन किए हुए हैं। इसके अलावा वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 1218 पदों के लिए स्थगित की गई प्रक्रिया नियमावली में संशोधन के बाद प्रारंभ की जाएगी। इस प्रकार कुल पदों पर होने वाली भर्तियां 3288 हो जाएंगी।

बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के दरवाजे खोलते हुए पूर्व में विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरने का अधियाचन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया। आयोग की ओर से विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द से जल्द लिखित परीक्षा आयोजित करने का निर्णय

exam
2015 व 2016 में इन 2070 पदों के लिए 80 हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया, लेकिन लिखित परीक्षा तिथि घोषित नहीं हो पा रही थी। इससे आवेदकों में संशय की स्थिति भी बनी हुई थी। इसे देखते हुए मौजूदा सरकार ने इन पदों के लिए जल्द से जल्द लिखित परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दीं। आयोग के सचिव संतोष बडोनी के अनुसार ये परीक्षाएं 15 अक्टूबर से 17 दिसंबर तक संपन्न कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं में केवल एक प्रश्नपत्र होगा। वाहन चालक के लिए परीक्षा 50 अंकों की होगी, जबकि अन्य पदों पर 100 अंकों निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें