फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Sat, 30 Jul 2016 03:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बारिश की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में आगामी 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून में भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सूबे के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश हुई। राजधानी में भी दिन में कई हिस्सों में मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश की वजह से दिन का तापमान 30.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में शुक्रवार की सुबह से अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि बारिश पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें