मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों (रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और नैनीताल) में आगामी 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मंगलवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मैदानी इलाकों में तेज गर्म हवाएं और गर्मी की वजह से लोगों को जीना मुहाल रहा। हालांकि मैदानी इलाकों में भी सोमवार के मुकाबले तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
राजधानी में भी आंशिक बादलों के बीच अधिकतम तापमान सोमवार के 39 डिग्री के मुकाबले मंगलवार को 36.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी।
मैदानी इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जबकि दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।