फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनीः उत्तराखंड के तीन जिलों के लिए अगले 24 घंटे भारी

Fri, 22 Jul 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में हल्द्वानी में नौ मिमी, कालाढूंगी में 17 और चोरगलिया में 78 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले हफ्ते की भारी बरसात के बाद अब कुमाऊं के तीन जिलों में लोगों को बारिश के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने 22 जुलाई की सुबह से अगले 24 घंटों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में 64 मिमी तक की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून बागेश्वर और नैनीताल पर खासा मेहरबान

- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने लोगों से सजग रहने को कहा है। अगले सात दिन के लिए जारी पूर्वानुमान में भी मौसम विभाग ने कुमाऊं के अधिकतर जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

नैनीताल में कुछ स्थानों पर बृहस्पतिवार सुबह खासी बारिश हुई। हल्द्वानी में नौ मिमी, कालाढूंगी में 17 और चोरगलिया में 78 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इतना जरूर है कि पिछले हफ्ते की भारी बारिश से अब लोगों को निजात मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक नैनीताल जिले में 290.2 मिमी, अल्मोड़ा में 210.4, बागेश्वर में 168.3, पिथौरागढ़ में 178.5, चंपावत में 97.2 और ऊधमसिंहनगर में 66.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

एक जून से अब तक मानसून बागेश्वर और नैनीताल पर खासा मेहरबान रहा है और सबसे कम बारिश ऊधमसिंह नगर में रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें