कोठियालसैंण में घंटों लग रहा जाम
बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर चाड़े पर ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत विस्फोट से चट्टान को तोड़ा जा रहा है। ऐसे में यहां वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। वाहनों को नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। जोशीमठ से आने वाले वाहनों को कोठियालसैंण से नंदप्रयाग भेजा जा रहा है। इससे कोठियालसैंण में घंटों जाम लग रहा है।