मसूरी देहरादून मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सनी लॉज बिल्डिंग का एक बड़ा भाग भारी भूस्खलन होने से उसके नीचे दो मकानों पर जा गिरा जिससे मकान का ऊपरी भाग क्षतिग्रस्त हो गया मकान में रह रहे करीब 7 परिवारों ने बड़ी मुश्किलों से अपनी जान बचाई।
घटना देर रात करीब 10 बजे की है, जब बारिश होने पर सनी लॉज का एक बड़ा भाग के साथ बड़ा बिल्डिंग और पुश्ता का बड़ा भाग उसके नीचे दो मकानों पर जा गिरा। जिससे मकान में रह रहे 7 परिवारों की जान बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी प्रशासन और पुलिस कोतवाल भावना कैंथोला के नेतृत्व में घटना स्थल पहुंचे और सभी परिवार के सदस्यों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मसूरी विधायक गणेश जोशी क्षेत्रीय सभासद जसोदा शर्मा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विधायक गणेश जोशी ने कहा कि भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन होने के बाद उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट पर नियमानुसार कार्रवाई कर पीड़ित परिवारों की मदद दी जाएगी। मसूरी कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि बिल्डिंग के एक बड़ा भाग के साथ पूशता गिरने से 7 परिवारों को खतरा उत्पन्न हो गया है।
बिल्डिंग भी खतरे की जद पर है ऐसे में बिल्डिंग और उसके नीचे तो मकानों में रह रहे लोगों को वहां से हटा दिया गया है, वहीं विक्रम सिंह पुत्र बलदेव सिंह और अनिल सिंह पवार पुत्र कुंवर सिंह पवार जो मकान के मालिक है वहीं किराएदार खड़क सिंह, आशीष जोशी, दीपक ,कपिल उनियाल ,विनोद शर्मा सहित अन्य लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।
एहतियातन के तौर पर सनी लॉज और खतरे की जद में आए दो मकानों को पूर्ण रूप से खाली करा लिया गया है, जिससे किसी दुर्घटना को होने से टाला जा सके।