फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र ने सुनी पीएम मोदी के 'मन की बात', कहा- लोगों की सोच 'मैं से हम' की ओर बढ़ी

Sun, 29 Sep 2019 01:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद सीएम आवास में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का प्रभाव लाखों लोगों पर पड़ता है। उनसे प्रेरित होकर लाखों लोगों की सोच बदली है। 

विज्ञापन


लोगों की सोच अब 'मैं से हम' की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात में साम्यता होती है। पीएम मोदी ने लोगों से नशा मुक्त और कचरा मुक्त भारत बनाने और जीवन में विनम्रता व जोश बनाए रखने की बात कही है।

लोग पीएम की बातों को गंभीरता से लेते हैं। कहा कि उनके मन की बात केवल सरकार को ही नहीं बल्कि लाखों लोगों के मन को छूती है। पीएम मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें