फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से बदरी-केदारनाथ यात्रा ठप, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका

Sat, 16 Jul 2016 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में भारी बार‌िश हो रही है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते मार्ग अवरुद्ध होने से बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। चमोली में भारी बारिश के चलते लामबगड़ में शुक्रवार देर शाम बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे सुबह खुला लेकिन भारी बारिश के चलते प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उधर बारिश से पाताल गंगा और पागलनाला में सड़क पर मलबा आ गया। बीआरओ की टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है। चोपता मार्ग के बाधित होने के चलते तीर्थयात्रियों को रुद्रप्रयाग से होकर जाने की सलाह दी गई है।

भारी बारिश के चलते चमोली में अलकनंदा, नंदाकिनी और पिंडर नदियां खतरे के निशान के पास पहुंच गईं हैं। इसके साथ ही गाड-गदेरे उफान पर हैं। उधर रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक लगातार बारिश जारी है। दोपहर बाद लिनचोली में आवाजाही ठप होने पर प्रशासन ने केदारनाथ धाम की यात्रा रोक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में शुरू हुई बारिश, मौसम हुआ 

देहरादून में बारिश - फोटो : अमरउजाला
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच राजधानी में शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश शनिवार को भी जारी है। सुबह थोड़ी देर के लिए बारिश बंद हुई लेकिन सुबह 11 बजे से फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते राजधानी के तापमान में काफी गिरावट महसूस की गई है। मौसम विभाग ने अभी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

शनिवार सुबह आसमान में बादलों के चलते राजधानी में धूम नहीं खिली जिसके चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश 11 बजे के लगभग तेज हो गई। इस वजह से सड़कों पर पानी भर गया। 

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि राजधानी में बादल छाए रहेंगे और एक या दो दौर की तेज बारिश भी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें