फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : मैदानी इलाकों में चटख धूप और पहाड़ों पर तूफान, बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि

Tue, 14 Apr 2020 04:29 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मंगलवार को जहां एक ओर मैदानी इलाकों में चटख धूप खिली रही तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। यहां निचले क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। बीती रात को जिले में करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। यहां तापमान में खासी गिरावट आ गई है।

विज्ञापन


श्रीनगर के आसपास के क्षेत्रों में भी मौमस खराब हो गया, यहां तेज तूफान चलने लगा। घनसाली में तेज तूफान के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। यमुनोत्री घाटी में भी मौसम खराब हो गया। यहां तेज तूफान आया।चंपावत में भी तेज बारिश हुई।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में अगले चार-पांच दिनों के दौरान गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदान तक के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिन के समय गर्मी बढ़ेगी

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार और पहाड़ी क्षेत्रों में 2 से 3 डिग्री तक अधिक हो सकता है।

अधिकतम तापमान में होने वाली बढ़ोतरी से दिन के समय गर्मी बढ़ेगी। हालांकि न्यूनतम तापमान पर इसका बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और रात के मौसम में ज्यादा अंतर नहीं आएगा।

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल मौसम साफ रहने की उम्मीद है। शाम के समय क्षेत्रों में हल्के बादल भी छाये रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें