फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग में आया रिकॉर्ड उछाल, यूपीसीएल के सामने चुनौती

Thu, 21 May 2026 07:54 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। यूपीसीएल के लिए बिजली की उपलब्धता चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
electricity - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग में रिकॉर्ड उछाल आ गया है। हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन का दावा है कि फिलहाल कहीं भी घोषित कटौती नहीं हो रही है। प्रदेश में महीने के शुरू में बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट थी जो बढ़कर 5.8 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि मई में ही बिजली की मांग छह करोड़ यूनिट पार कर जाएगी। ऐसे में यूपीसीएल के लिए बिजली की उपलब्धता चुनौती बनी हुई है। अच्छी बात यह है कि यूपीसीएल के पास अभी मांग के सापेक्ष 5.9 करोड़ यूनिट की उपलब्धता है।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag: मुनकटिया में भारी भूस्खलन से बंद हुआ केदारनाथ यात्रा मार्ग, 10,500 श्रद्धालु फंसे; फिर मिली मदद


लिहाजा, निगम प्रबंधन का कहना है कि कहीं भी कटौती नहीं की जा रही है। यह अलग बात है कि ओवर लोड या अन्य कारणों से कई जगहों पर ट्रिपलिंग की समस्या सामने जरूर आ रही है। पिछले दो दिन में ही बिजली की मांग 5.3 करोड़ यूनिट से 5.8 करोड़ यूनिट पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें