फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand HC: कॉर्बेट नेशनल पार्क में हो रहे अवैध निर्माण व पेड़ों के कटान के मामले में निर्णय सुरक्षित

Fri, 01 Sep 2023 09:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

देहरादून निवासी अनु पंत ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कोर्ट ने एक वर्ष पूर्व पेड़ों के अवैध कटान के बारे में मुख्य सचिव को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईकोर्ट ने कॉर्बेट नेशनल पार्क में हो रहे अवैध निर्माण व पेड़ों के कटान के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया है। इस मामले की मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई हुई।

विज्ञापन


देहरादून निवासी अनु पंत ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कोर्ट ने एक वर्ष पूर्व पेड़ों के अवैध कटान के बारे में मुख्य सचिव को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि अभी तक छह हजार पेड़ काटे जा चुके हैं और पांच जांचें हो चुकी हैं, लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Rainfall: 10 साल बाद अगस्त में सबसे कम बारिश, सामान्य से आठ फीसदी कम बरसे मेघ, जानें क्या है वजह

याचिका में कहा गया कि मुख्य सचिव ने अपने शपथपत्र में कहा था कि वे समय-समय पर न्यायालय को कार्यवाही के बारे में अवगत कराते रहेंगे, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद उनकी ओर से किसी भी तथ्य से कोर्ट को अवगत नहीं कराया गया। कोर्ट ने भी अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का एक भी वृक्ष नहीं काटा जा सकता लेकिन वर्तमान में फॉरेस्ट सर्वे के अनुसार 6000 से ज्यादा पेड़ काट दिए गए हैं, जो देवभूमि उत्तराखंड के लिए एक काला धब्बा है। विभागाध्यक्ष की ओर से गठित जोशी कमेटी के अनुसार कई अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है लेकिन इन शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें