फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर ने अपने खर्चे पर सरकारी स्कूल में रख दी महिला, फिर हुआ ये हाल

Tue, 24 Apr 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
women
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) राय साहब यादव ने मौलेखाल तहसील के प्राथमिक विद्यालय आसूतले की देखरेख के लिए मानदेय पर महिला को रखने के आरोपी प्रधानाध्यापक भुवन चंद्र उपाध्याय को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


प्रधानाध्यापक को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सल्ट अटैच किया गया है। 22 अप्रैल के अंक में इस मामले में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

जानकारी के मुताबिक प्राथमिक पाठशाला आसूतले में बीते काफी समय से अव्यवस्था चल रही है और वहां तैनात एक मात्र प्रधानाध्यापक भुवन चंद्र उपाध्याय ज्यादातर विद्यालय नहीं आते थे।

विज्ञापन

महिला को शिक्षक अपनी ओर से दो हजार रुपये प्रतिमाह मेहताना देते थे

दो हजार रुपये - फोटो : self
ग्रामीणों ने इस गांव में एक बारात में हिस्सा लेने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत से इसकी शिकायत की। रावत ने विद्यालय जाकर स्थिति को देखा। 

लोगों ने बताया कि शिक्षक भुवन चंद्र उपाध्याय ने विद्यालय खोलने, बंद करने और बच्चों की देखरेख के लिए गांव की एक महिला अनीता देवी को 18 दिसंबर 2017 से रखा है। इंटर तक पढ़ी इस महिला को शिक्षक अपनी ओर से दो हजार रुपये प्रतिमाह मेहताना देते थे।

उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम गौरव चटवाल को दी। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय पटवारी उमेश चंद्र ने जांच की और शिकायत सही पाई। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) राय साहब यादव ने बताया कि शिकायत सही पाए जाने पर शिक्षक भुवन चंद्र उपाध्याय को निलंबित कर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें