फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से टकराने के बाद आदमी पर पलटा बेकाबू डंपर, सड़क पर बिखर गए शव के चिथड़े

Tue, 24 Apr 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
dumper crushed man - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दून-पांवटा हाईवे पर धर्मावाला आसन नदी पुल के पास खनन से भरा एक अनियंत्रित डंपर एक भवन से टकराने के बाद एक आदमी पर जा पलटा।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति के ऊपर जा पलटा। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से डंपर को सीधा कर शव को बाहर निकाला।

घटना के बाद से डंपर चालक फरार चल रहा है पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

dumper crushed man - फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 6:00 बजे की है। विनोद कुमार (45) पुत्र कबूल सिंह निवासी प्रतीतपुर रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले। वह आसन पुल के पास सड़क किनारे टहल रहे थे।

इस दौरान पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर पुल पार करते ही अनियंत्रित होकर एक भवन से टकराने के बाद विनोद के ऊपर जा पलटा। डंपर के नीचे दबकर विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से डंपर को सीधा कर शव को बाहर निकाला।  घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें