फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांझी के किरदार से हो गई है नफरत: नवाजुद्दीन

Mon, 31 Aug 2015 10:24 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने हर किरदार को निभाने के बाद अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उससे नफरत हो जाती है। इसकी वजह यह है कि नवाज अपने हर किरदार में इतना डूब जाते हैं कि उससे निकलने में उन्हें डेढ़ महीने का समय लग जाता है। अमर उजाला से बातचीत में नवाज ने बताया कि यदि अपने किरदार से प्यार करेंगे तो उससे कभी बाहर नहीं निकल पाएंगे।
विज्ञापन


डालनवाला स्थित एमडीडीए कॉलोनी में अपने घर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दून से जुड़ी यादें शेयर की। उन्होंने बताया कि दून में गुच्चुपानी, मालदेवता, सहस्त्रधारा, राजपुर रोड समेत कई जगह वे अपने बचपन में खूब घूमे हैं।

नवाज ने बताया कि उन्हें मांझी द माउंटेन मैन फिल्म में निभाए अपने किरदार से नफरत हो गई है। अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं, उनसे नफरत करते हैं। वजह यह है कि यदि वे अपने किरदार से प्यार करेंगे तो उससे कभी बाहर नहीं निकल पाएंगे।
विज्ञापन

नवाज को पसंद नहीं हीरो का रोल, पर क्यों?

नवाज ने बताया यही वजह है कि हर किरदार को निभाने के बाद वे कम से कम डेढ़ महीने का ब्रेक लेकर कहीं दूर चले जाते हैं। मांझी का किरदार निभाने के बाद वे जैसलमेर चले गए थे।

जहां महीनेभर से अधिक आम लोगों के बीच रहकर खुद को महसूस कराया कि वे भी आम इनसान हैं। नवाज ने बताया कि शाहरुख खान के साथ रईस फिल्म की शूटिंग चल रही है।

अमिताभ बच्चन के साथ भी एक फिल्म साइन करने जा रहे हैं। कहा कि उन्हें हीरो का रोल पसंद नहीं आता क्योंकि उसमें करने के लिए कुछ नहीं होता। सिर्फ एक फ्रेम दे दिया जाता है, जिसमें कलाकार को फिट होना होता है। नवाज बोले उन्हें हमेशा ऐसे किरदार पसंद रह, जिसमें करने के लिए काफी कुछ हो और जिसे कर हमें अपनी एक नई पहचान बना सकें।
विज्ञापन

मांझी की शूट‌िंग में याद रखी पिता की बात

हाल ही में नवाजुद्दीन के पिता का निधन हुआ है। नवाज ने बताया कि पिता हमेशा उनके अभिनय को ध्यान से देखते और उनमें कमियां निकालते थे। वे कहते थे कि जब भी कोई भूमिका निभाओ तो उसमें समा जाओ, ताकि नकलीपन न लगे।

मांझी का किरदार निभाते हुए उन्होंने पिता की यह बात याद रखी और हर शब्द उसी तरह से बोला, जैसे मांझी बोला करते थे। मांझी के बारे में जो सुना था उनके गांव जाने पर स्थिति अलग मिली, इससे परेशानी हुई।

मसूरी में मनाएंगे एक सप्ताह की छुट्टी
नवाज ने बताया कि फिलहाल तो वे मुजफ्फरनगर जा रहे हैं। कुछ दिन बाद परिवार के साथ फिर दून आएंगे और चुपचाप मसूरी निकल जाएंगे। मसूरी में एक सप्ताह तक आराम करेंगे। नवाज के भाई अधिवक्ता अलमासुद्दीन ने बताया कि भाई का नन्हा बेटा पहली बार घर आएगा, उसके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें