फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बहा हरियाणा का युवक, सर्च ऑपरेशन में भी नहीं लगा कोई सुराग

Sun, 28 Jun 2020 01:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार में शनिवार की देर रात पंतदीप घाट पर गंगा में नहाते वक्त हरियाणा का एक यात्री तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। रविवार सुबह पुलिस ने लापता यात्री की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि यात्री अपने साथियों के साथ गंगा पूजन करने हरिद्वार आया था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नाहरी, सोनीपत हरियाणा निवासी नरेंद्र ( 27), पुत्र दया सिंह अपने तीन साथी कुलदीप पुत्र राजपाल, साहिल पुत्र रमेश, विकास पुत्र रमेश चंद्र के साथ शनिवार की रात करीब 11:30 बजे हरिद्वार पहुंचा था। यात्रियों ने पंतदीप पार्किंग में अपना वाहन खड़ा किया और पास में ही घाट पर गंगा स्नान के लिए चले गए।


स्नान करते वक्त नरेंद्र गंगा के बीच में चला गया। तेज बहाव के कारण नरेंद्र गंगा में बह गया। अंधेरा होने के कारण नरेंद्र का कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने रात को ही सूचना सिटी कंट्रोल रूम को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा पार करने के चक्कर में बहा नरेंद्र

जिसके बाद रविवार की सुबह जल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नरेंद्र के साथी कुलदीप ने पुलिस को बताया है कि वह गंगा पूजन करने के लिए हरियाणा से हरिद्वार आए थे। नरेंद्र के दोस्त साहिल ने पुलिस को बताया है कि हरिद्वार आने से पहले उन्होंने शराब पी थी। यात्रियों के पास हरिद्वार आने के लिए हरियाणा शासन की अनुमति भी थी।

नरेंद्र ने उन्हें बताया था कि जब वह सावन में हरिद्वार आया करता था तो उसने पहले भी कई बार गंगा पार की हुई है। शनिवार की रात नरेंद्र गंगा पार कर रहा था। गंगा पार करने के चक्कर में ही वह बह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें