देहरादून। आबकारी की टीम ने हरियाणा से लाई जा रही अंग्रेजी शराब पकड़ी है। शराब की तस्करी करने वाले को आबकारी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 23 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आबकारी सेक्टर वन के इंस्पेक्टर संजय रावत ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि ऋषिकेश से एक अवैध शराब की गाड़ी आ रही है। इसके बाद कुआंवाला में चेकिंग शुरू की गई, लेकिन, गाड़ी वहां से निकल गई। इस पर उसका पीछा कर रिस्पना के पास से गाड़ी को रोका गया। संदिग्ध होने पर व्यक्ति से पूछताछ की गई। गाड़ी की डिक्की में रखी 23 पेटी अंग्रेजी शराब को कब्जे में ले लिया गया। पूछताछ में तस्करी करने वाले ने अपना नाम प्रमोद निवासी सोनीपत बताया। उन्होंने टीम को बताया कि वह शराब को ऋषिकेश लेकर गया था, लेकिन बात नहीं बनी तो इसे देहरादून में खपाया जाना था।