वहीं दूसरे हादसे में रूद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाइवे पर काकड़ा गाड़ में अखबार लेकर जा रही प्रेस की गाड़ी यूए 07 एस 4396 हादसे का शिकार हो गई। वाहन में चालक सहित 08 लोग सवार थे, जिनमें 04 कांवड़िये थे।
हादसे में चालक मान सिंह की मौत हो गई है। अन्य 07 को हल्की चोट आई हैं। बताया जा रहा है आधा किलोमीटर पहले गिंवाडीगांव में चालक ने सीने मे दर्द की शिकायत करते हुए गर्म पानी पिया था। और गुप्तकाशी पहुंचने पर दवा लेने की बात कही थी। उधर, बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर शिक्षकों से भरी जीप पलटने की सूचना है। घायलों को बेस अस्पताल में लाया गया है।