केदारनाथ धाम में बृहस्पतिवार को तीन घंटे तक हल्की बर्फबारी हुई, जबकि ऊंची पहाड़ियों पर अधिक बर्फबारी हुई। यहां अधिकतम तापमान आठ और न्यूनतम 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उधर, चमोली जिले में बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों के साथ ही रुद्रनाथ, लाल माटी, नीती घाटी, नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
निचले क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।