फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच कोर्ट में पेश हुआ हत्यारा हरमीत

Wed, 12 Nov 2014 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून को दहला देने वाले चौहरे हत्याकांड के आरोपी हरमीत सिंह की मंगलवार को हंगामे के बीच कोर्ट में पेशी हुई। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की घेराबंदी करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस सख्ती के चलते वह कामयाब नहीं हो सके। अब आरोपी को 24 नवंबर को तलब किया गया है।
विज्ञापन


दीपावली की रात पिता जय सिंह, सौतेली मां कुलवंत कौर, बहन हरजीत कौर और तीन साल की भांजी सुखमणि की हत्या के आरोप में जेल में बंद हरमीत सिंह को मंगलवार को जेल से न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने के लिए कोर्ट लाया गया था।

कोर्ट में आरोपी के पहुंचते ही मृतक के परिजन भी काफी तादाद में यहां पहुंच गए थे। हरजीत कौर के पति अरविंदर सिंह भी परिजनों के साथ वहां मौजूद थे। इस बार महिलाएं भी आरोपी को देखने के लिए आई थी। आरोपी के देखते ही परिजन उसे घेरने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती से कोई नहीं फटक सका पास

पिछली पेशी के दौरान हरमीत सिंह से मारपीट किए जाने के कारण इस बार पुलिस ने कड़ी सुरक्षा प्रबंध किए थे। एसपी सिटी अजय सिंह ने पेशी से पहले कोर्ट परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। पुलिस के अलावा महिला पुलिसकर्मी भी लगाई गई थी।

सुरक्षा की दृष्टि से आरोपी हरमीत को पिछले रास्ते से एसीजेएम प्रथम महेंद्र मोहन पांडेय की कोर्ट में लाया गया। कुछ ही मिनट में रिमांड शीट पर हस्ताक्षर के बाद पुलिस आरोपी को वापस लेकर चल दी।

आक्रोशित परिजनों ने हरमीत सिंह को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते कोई घेरे में नहीं घुस सका। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।

कोतवाली निरीक्षक एसएस बिष्ट ने चेताया कि कानून को हाथ में लेने की कोशिश की तो कार्रवाई होगी। अफरातफरी के बीच पुलिस ने सुरक्षा में हरमीत सिंह को वापस जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें