फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड की सियासत में फिर उठा मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा, कोर्ट जाएंगे हरीश रावत  

Sun, 03 Jul 2022 10:07 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान उठा मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा एक बार फिर उठ गया है। पूर्व सीएम हरीश रावत अब इस मुद्दों को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। मालूम हो कि सहसपुर में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की मांग करके आकिल अहमद सुर्खियों में आए थे। 
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के दौरान उठा मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उत्तराखंड की सियासत में रह-रहकर उठ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वह इस मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ कोर्ट जा सकते हैं। उन्होंने इस संदर्भ में कभी कोई बयान नहीं दिया। भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया। 

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि वोट लेने के बाद अब भाजपा सरकार लोगों के राशन कार्ड जब्त करवा रही है। भाजपा वोट के लिए कुछ भी कर सकती है। 15 लाख रुपये की बात भी उसने वोट के लिए ही की थी। एक सवाल के जवाब में हरीश ने कहा कि कुछ लोग उनके ऊपर हार का ठीकरा फोड़ते हैं। यह वही लोग हैं, जिन्होंने वर्ष 2017 में हरिद्वार में उनके पहाड़ी और बाहरी होने का कैंपेन चलाया था। हरिद्वार के लोग जानते हैं, यह कौन लोग हैं।

ये भी पढ़ें...ऑपरेशन गुच्चू पानी: पार्टी करने गए 11 पर्यटक फंसे, जांबाजों ने ऐसे बचाई सभी की जान, दस तस्वीरों में देखें बचाव अभियान

उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ लोग तो संभल गए हैं, लेकिन कुछ आज भी उनके खिलाफ अभियान में लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यूरिया की कमी के सवाल पर कैबिनेट मंत्री सफाई दे रहे हैं। उन्हें सफाई देने के बजाय इस कमी को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि उनके बयान के बाद काफी हद तक इस कमी को दूर किया जाने लगा है। अब शायद उनके धरने पर बैठने की नौबत नहीं आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें