फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से और मजबूत होंगे संबंध: हरीश

Mon, 26 Jan 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा की सराहना की। कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।
विज्ञापन


रविवार को अलकनंदा होटल में आयोजित उत्तराखंड शासकीय अधिवक्ता संगठन के वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरीश रावत ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि अमेरिका से कांग्रेस कार्यकाल से बेहतर संबंध रहे हैं। ओबामा देश में मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भी आ चुके हैं।

रामदेव की ली चुटकी
बाबा रामदेव और श्रीश्री रवि शंकर की ओर से पदम विभूषण लेने से इनकार करने के प्रश्न पर हरीश रावत ने चुटकी लेते हुए कहा कि दोनों स्वामी त्रिकालदर्शी हैं। उन्होंने प्रश्न उठाया कि पहले यह दोनों बताएं कि इन्हें पदम विभूषण देने की घोषणा कब और किसने की।
विज्ञापन


कोई भी सम्मान देने की एक प्रक्रिया होती है। उसके बाद व्यक्ति को नामित किया जाता है। उसके बाद यह नहीं पूछा जाता कि आपको इस पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।
विज्ञापन

बनेगा लॉ कमिशन : हरीश रावत

उत्तराखंड शासकीय अधिवक्ता संगठन के वार्षिक अधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लॉ कमीशन कमेटी बनाई जाएगी। जिसमें पुराने कानून और वर्तमान कानूनों पर चर्चा एवं प्रस्ताव पारित कर जनता से जुड़े कानून बनाए जाएंगे।

उन्होंने शासकीय अधिवक्ताओं की मांग पर वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया। विधि मंत्री दिनेश अग्रवाल को अलग से बैठक बुलाकर शासकीय अधिवक्ताओं की समस्याओं पर वार्ता करने को कहा। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को गंगाजल भेंट किया।

विधि एवं कानून मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं को पीड़ित को सही न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं को कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें