फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के CM ने खोला प्लेन हादसे का राज!

Thu, 31 Jul 2014 03:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पहली बार अपने हादसे की तफ्सील से जानकारी दी है।
विज्ञापन


हवाई यात्रा के दौरान गर्दन की चोट से पीड़ित मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सीट बेल्ट लगाई थी जो झटका लगने से टूट गई थी।

13 जून के हादसे के संबंध में बताया कि अचानक आए काले बादलों के बाद स्टेट प्लेन के पायलट ने उसे नीचे किया और करीब सौ फीट अचानक नीचे आने से जहाज में तेज झटका लगा।

उनके साथ बैठे तीन अन्य लोग अपनी-अपनी कुर्सियों से गिर गए। जिसमें से एक जो दरवाजे की तरफ गिर रहा था मैंने उसे लपक कर पकड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

'डनू ने छोड़ दिया था खाना-पीना'

रावत ने बताया कि जिस समय उनका जहाज हवा में था उसी दौरान उनके पालतू कुत्ते डनू ने खाना-पीना छोड़ दिया और जोर से चिल्लाकर रोने लगा।

इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई है। उन्हें डनू से उन्हें बेहद लगाव था। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री देहरादून से दिल्ली जा रहे थे और रास्ते में यह हादसा हुआ।

जिससे उनकी गर्दन की हड्डी में चोट आई, जिसके चलते 33 दिन दिल्ली के एम्स में इलाज कराने के बाद देहरादून लौटे। उस दौरान यह भी खबर आई कि मुख्यमंत्री ने बेल्ट नहीं लगाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें