फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बने चौधरी चरण सिंह स्मारकः हरीश रावत

Fri, 03 Oct 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद चौधरी चरण सिंह स्मारक का समर्थन किया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर (यूपी) के रामपुर तिराहा पर बने शहीद स्मारक पर पहुंचकर सीएम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर किए गए अत्याचार के दोषियों को सजा दिलाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर को राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

सीएम ने राज्य आंदोलनकारियों के शहादत को याद कर कहा कि बीस वर्ष पहले अहिंसा के पुजारी की जयंती पर बर्बरता का इतिहास लिखा गया था। हमें आज अत्याचार के खिलाफ खड़े रहने का संकल्प लेना चाहिए। उत्तराखंड राज्य का आंदोलन किसी के खिलाफ नहीं था बल्कि विकास की मुख्यधारा में आने की अपेक्षाओं को लाकर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरण सिंह किसी पार्टी के नेता नहीं

चौधरी चरणसिंह व महेंद्र सिंह टिकैत को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों ही नेता हम सभी के आदरणीय थे। उन्हें किसी पार्टी तक सीमित रखकर नहीं देखा जा सकता है। सीएम ने कहा कि दिल्ली में चरणसिंह का स्मारक स्थापित किया जाए। हमें मिलजुलकर रहने की अपनी परंपरा को बनाए रखना है।

विचारों को भी साफ करना होगा
मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान पर सीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार हो सकता है जब हम अपने दूषित विचारों को भी साफ कर लें।

राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में महावीर शर्मा, चौधरी राकेश टिकैत, पूर्व सांसद सईदुज्जमा आदि मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद संग्रहालय का भी अवलोकन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें