फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड बनाने पर हरीश रावत का बयान: देहरादून की नैसर्गिकता के साथ अत्याचार, दफन हो जाएंगी  रिस्पना और बिंदाल

Fri, 15 Apr 2022 06:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरणीय और दूसरे दृष्टिकोणों से भी यह मामला देहरादून की नैसर्गिकता के साथ अत्याचार होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून-राजपुर, जहां तक चाहें मेट्रो रेल लाइन का निर्माण करें। ये हमारी इन सड़कों को एलीवेट करके भी बनाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि रिस्पना और बिंदाल के ऊपर एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव बुरा नहीं है, लेकिन इससे ये नदियां दफन हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि दोनों नदियां एक तरह से देहरादून की वायु धमनियां हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने नदियों पर एलिवेटेड रोड बनाने की योजना पर सवाल उठाए। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरणीय और दूसरे दृष्टिकोणों से भी यह मामला देहरादून की नैसर्गिकता के साथ अत्याचार होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून-राजपुर, जहां तक चाहें मेट्रो रेल लाइन का निर्माण करें। ये हमारी इन सड़कों को एलीवेट करके भी बनाई जा सकती हैं।

दूसरा रास्ता है यह है कि आप रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के काम को आगे बढ़ाएं। जिसे हमने 2015 में शुरू किया था। ब्रह्मपुरी से आउटर रोड तक काफी जमीन निकल आई थी। इतनी जमीन निकली थी कि उसमें जो मलिन बस्तियां हैं उनमें लोगों को बसाने के लिए, पार्क के लिए भी और पार्क के साथ रोड आदि बनाने के लिए भी जगह निकल आई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: तस्वीरोंं में देखिए कैसे धधकते अंगारों पर नाचे जाख देवता, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी, यज्ञकुंड की राख साथ ले गए भक्त

पूर्व सीएम ने कहा कि एलिवेटेड रोड सारी विकास की संभावनाओं को बंद कर देगी और रिवरफ्रंट डेवलपमेंट व मेट्रो विकास की सारी संभावनाओं को खोलेगी और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से ये देहरादून और देहरादून प्रेमियों की हित में होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें