फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश का मुलायम को जवाब, कहा 'सिर कटा शेर है यूपी'

Fri, 05 Dec 2014 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य गठन के बारे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बयान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तल्ख टिप्पणी की है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जब तक उत्तराखंड यूपी का हिस्सा था तब तक यूपी की स्थिति शेर के जैसी थी। अब उत्तराखंड अलग हो गया है तो उत्तर प्रदेश सिर कटे शेर जैसा हो गया है।

बयान को बताया निराशाजनक
यहां हेलीपैड में पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह को बड़े भाई की तरह व्यवहार करना चाहिए था। यहां की परिसंपत्तियों के बंटवारे में मदद करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उत्तराखंड के बारे में मुलायम का यह बयान बेहद निराशाजनक है। उन्हें इस राज्य के विकास में सहयोग करना चाहिए।

'अपना राज्य खुद संवारेंगे'
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि मुलायम सिंह पहले भी उत्तराखंड के विरोधी थे। अब जब उत्तराखंड अलग हो गया है तो भी वह विरोध की बातें करते हैं। उपाध्याय ने कहा कि अपने राज्य को हम खुद संवारेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें