फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत का त्रिवेंद्र सिंह पर निशाना, बोले-सांसद लापता...ढूंढने पर इनाम घोषित

Sat, 14 Jun 2025 05:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत ने हरिद्वार में प्रेसकांफ्रेंस कर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कई आरोप लगाए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत ने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत पर क्षेत्र से नदारद रहने के आरोप लगाए हैं। हरिद्वार प्रेस क्लब में कांग्रेस नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे वीरेंद्र रावत ने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा। वीरेंद्र रावत ने महंगाई और प्रदेश में सरकारी भर्तियों को लेकर सवाल उठाए।

विज्ञापन


पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत ने कहा कि पूर्व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक पर जिस तरह क्षेत्र और लोगों के बीच नदारद रहने के आरोप लगाते थे। उसी तरह सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए भी पिछले एक साल में पोस्टर लगाए गए हैं। कहा कि जनता पहले भी परेशान थी और उसी तरह अब हरिद्वार के नए सांसद रवींद्र सिंह रावत को लेकर भी जनता परेशान है।

जनता ने कई जगह तो उनके लापता होने के और उन्हें ढूंढने वाले पर इनाम तक की घोषणा कर रखी है। उन्होंने कहा कि हमने 72 सूत्रीय कार्यों को लेकर जो हमारा मेनिफेस्टो था, वह सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा था। यह वादे हमने जनता के लिए से किए थे। कहा कि मेरे अनुसार 10 में से 0 नंबर ही में संसद के कार्यकाल को दूंगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हाईवे पर राजस्थान के युवकों की स्टंटबाजी; चलती कार में जानलेवा करतब, पुलिस ने निकाली हुड़दंगी
विज्ञापन


सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को सलाह देते हुए वीरेंद्र रावत ने कहा कि वह केंद्र से कुछ ऐसी योजनाएं हरिद्वार के लिए लाएं जिसकी हरिद्वार को जरूरत है। रावत की एक मुद्दे पर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने खनन का मुद्दा तो उठाया लेकिन उसके बावजूद अब भी खनन जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें