हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में जमीन खरीद का कारोबार फल फूल रहा है। जिस तरह से जमीनों की बिक्री हो रही है। उससे उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने की चुनौती है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, उत्तराखंड में हर तरफ बेतहाशा जमीनों की बिक्री हो रही है। कांग्रेस सत्ता में आई तो गैर उत्तराखंडियों की ओर से खरीदी जमीन का परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
हरीश रावत ने सोशल मीडिया में जारी वीडियो में कहा, उत्तराखंड में जमीन खरीद का कारोबार फल फूल रहा है। जिस तरह से जमीनों की बिक्री हो रही है। उससे उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने की चुनौती है।
कांग्रेस सत्ता में आने के बाद उन जमीनों का परीक्षण करेगी, जो गैर उत्तराखंडियों ने खरीदी है। मैं अलग-अलग गांवों व गाड़ गदेरों को जानता हूं। आज भी गांवों में संस्कृति बची है। लेकिन जिस तेजी के साथ जमीनें बिक रही है, वह ठीक नहीं है। जब जमीन नहीं रहेगी तो संस्कृति भी नहीं बच पाएगी। इसके अलावा आग, जाम व बाघ की समस्याओं का समाधान के लिए कांग्रेस सरकार काम करेगी।