फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में PM मोदी को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कह दी ये बड़ी बात

Thu, 04 May 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कड़ा प्रहार किया है। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि पीएम ने राज्य के लिए कोई घोषणा न करके राज्य के लोगों को हताश किया है।
विज्ञापन


वहीं केदारनाथ के विधायक मनोज रावत को पीएम से मुलाकात करने से रोकने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे देवभूमि का अपमान करार दिया। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मोदी जी काम करने में यकीन रखते हैं।

बुधवार को यहां जारी एक प्रेस बयान में पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि केदारघाटी पिछले दो साल से दैवीय आपदा के दंश से कराह रही है। उसके विकास के लिए प्रधानमंत्री किसी भी पैकेज की घोषणा नहीं की। यह दर्शाता है कि उनको राज्य की पीडा़ से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कांग्रेस के राज में नहीं आए पीएम

बेहतर होता कि प्रधानमंत्री चारों धामों के विकास के संबंध में यथोचित धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा करते। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने काफी प्रयास किया कि प्रधानमंत्री केदार बाबा के दर्शन को आते।

उन्होंने पीएम से राज्य के लिए कुछ नहीं मांगा। लेकिन उन्हें केदारनाथ के विधायक मनोज रावत की उपेक्षा करने पर दुख है। उन्हें पीएम का स्वागत करने से रोका गया। ऐसा करके केदारनाथ की जनता के साथ-साथ देवभूमि का भी अपमान हुआ है। 

पीएम नरेन्द्र मोदी जी काम करने में यीकन करते हैं। वह चुपचाप काम करते हैं। प्रदेश में सरकार बनते ही केंद्र ने आपदा मद में 120 करोड़ रुपये जारी किए। - अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें